Connect with us
Uttarakhand news: Actor Rajnikant, who reached in rishikesh, will celebrate Independence Day here. Rajnikant in Rishikesh

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में पहुंचे अभिनेता रजनीकांत स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे यहीं….

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में पहुंचे अभिनेता रजनीकांत स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे यहीं….

1 min read

Rajnikant in Rishikesh: अपनी नई फिल्म जेलर की रिलीज से पहले उत्तराखंड पहुंचे रजनीकांत, लेंगे मां गंगा का आशीर्वाद….

उत्तराखण्ड की हसीन वादियां हमेशा से ही देश विदेश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। क्या आम क्या खास, देश विदेश के लोग न केवल देवभूमि उत्तराखण्ड के धार्मिक स्थलों की ओर खींचें चले आते हैं बल्कि यहां के पर्यटक स्थलों की ओर भी आकर्षित होते हैं। बात सिने जगत की करें तो वर्ष भर वालीवुड सितारों के साथ ही साउथ एवं अन्य सिनेमा जगत के सितारों का आगमन उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में होता रहता है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से ठीक पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। बीती शाम वह इंडिगो की बेंगलुरु वाली फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के उपरांत तीर्थनगरी ऋषिकेश की ओर रवाना हो गए।
(Rajnikant in Rishikesh)
यह भी पढ़ें- Akashay Kumar in Dehradun: उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री अनन्या पांडे

बताया जा रहा है कि सुपरस्टार रजनीकांत इस बार स्वतंत्रता दिवस उत्तराखंड में ही मनाएंगे। आपको बता दें कि उनकी न‌ई फिल्म जेलर बृहस्पतिवार को रिलीज हो गई है। यह बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें रजनीकांत के अलावा, शिव राजकुमार, राम्या कृष्णनन, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, वसंत रवि, योगी बाबू, मोहनलाल आदि ने अहम भूमिका निभाई है। रजनीकांत इस फिल्म में एक दादा की भूमिका में नजर आए हैं। बताया गया है रजनीकांत मां गंगा का आशीर्वाद लेने के साथ ही अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए उत्तराखंड आए हैं। ऋषिकेश की ओर रवाना होने से पहले उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई, जिसके पश्चात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ एयरपोर्ट से ऋषिकेश की ओर रवाना हुए।
(Rajnikant in Rishikesh)

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam Uttarakhand: उत्तराखंड की हसीन वादियों में पहुंचे बॉलीवुड गायक सोनू निगम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top