Connect with us
Akash of Haldwani Devkhadi drain

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: बाइक समेत नाले में बहे युवक का शव हुआ बरामद……

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: बाइक समेत नाले में बहे युवक का शव हुआ बरामद……

1 min read

Haldwani Devkhadi drain: देवखड़ी नाले में बहे आकाश का शव चार दिन बाद हुआ बरामद, पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी पुलिस….

Haldwani Devkhadi drain : गौरतलब हो कि बीते 11 जुलाई को नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया था जिसके कारण कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गए थे। जिसमे देवखड़ी नाले मे एक बाइक ( यूपी -25 सी एल 7620) सवार युवक बाइक समेत बह गया था जिसको सफाई निरीक्षक सहित नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ रात भर तलाशती रही थी मगर युवक का कुछ पता नहीं चल सका था जबकि युवक की बाइक 300 मीटर आगे पड़ी मिली थी इसी बीच चार दिन बाद आज युवक का शव जयपुर बीसा लालकुआं में बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में गौला नदी में बहा 14 वर्षीय किशोर, नदी किनारे खेलने के दौरान हुआ हादसा

Haldwani news today बता दें हल्द्वानी देवखड़ी नाले मे बहे आकाश का बीते तीन दिनों तक कुछ पता नही चला जिसके चलते पुलिस युवक को दिन रात तलाशती रही युवक की तलाश में पहले वॉक माल के पास और मुखानी नहर में उसकी खोजबीन की गई। जिसमें शासन प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम को सफलता हाथ नहीं लगी लेकिन आज सोमवार को आकाश का शव खोजबीन के दौरान लालकुआं जयपुर बीसा के पास मिला है। अब पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में तबाही: आधीरात को आया मौत का सैलाब, नाले उफान में आने से बाइक समेत बहा युवक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top