Connect with us
Almora roadways bus accident

Home / अल्मोड़ा / Almora roadways bus accident: अल्मोड़ा में दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही रोडवेज बस का एक्सीडेंट

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Almora roadways bus accident: अल्मोड़ा में दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही रोडवेज बस का एक्सीडेंट

1 min read

Almora roadways bus accident: दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही बस अल्मोड़ा में हुई हादसे का शिकार

Almora roadways bus accident: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है जहां बीते रोज नैनीताल में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 7 लोगों की  जिंदगी चली गई वहीं अभी फिर एक बड़े सड़क हादसे की खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है। जी हां दिल्ली से गंगोलीहाट- पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस अल्मोड़ा के चितई के पास कलमठ में घुस गई । देखते ही देखते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।(Almora roadways bus accident )
Almora roadways bus accident

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस UK07 PA 3236 दिल्ली से गंगोलीहाट की ओर जा रही थी जैसे ही बस चितई के पास पहुंची तो थोड़ी ही दूर निकलते ही कलमठ में घुस गई। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। चालक की सूझबूझ से बस को कलमठ से बाहर निकाला गया जिससे यात्रियों की सांस में सांस लौटी। गनीमत रही की सभी यात्रियों की जिंदगी सकुशल बच गई।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top