Connect with us
Uttarakhand news: Almora Suraj latwal lost his life in Haldwani road accident today

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा के 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी तीन बहनों का था इकलौता भाई …

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी तीन बहनों का था इकलौता भाई …

1 min read

Almora news today: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, डंपर चालक हिरासत में …

Almora news today  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का कहर बरकरार है। यहां पर अधिकतम घटित होने वाले हादसों की वजह कहीं न कहीं वाहनों की तेज रफ्तार है जिसके चलते एकाएक हादसे लगातार घटित हो रहे है। ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है जहां पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से आकर बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में शिक्षिका की चली गई सड़क हादसे में जिंदगी दौड़ी शोक की लहर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के लोधिया क्षेत्र के देवली गांव के रहने वाले 22 वर्षीय सूरज लटवाल पुत्र त्रिलोक सिंह लटवाल वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अपने मौसेरे भाई सुंदर सिंह के साथ हल्द्वानी में टूर ट्रैवलिंग व्यापार में हाथ बंटा रहे थे। बता दें कि बीते बुधवार की रात हुई भारी बारिश के कारण जलभराव में फंसी बसों को देखने के लिए सूरज अपने अन्य साथी अल्मोड़ा निवासी नमन मटेला के साथ बाइक पर सवार होकर टांडा बैरियर रेलवे लाइन पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद देर रात वापस घर की ओर लौटने लगे जैसे ही वे  रामपुर रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते पीछे बैठे सूरज और चालक नमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने  दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि  गंभीर रूप से घायल नवीन का उपचार चल रहा है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने सूरज के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही डंपर और चालक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि सूरज के पिता त्रिलोक सिंह अल्मोड़ा शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और सूरज तीन बहनों के इकलौते भाई थे। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top