Connect with us
Alcohol Ban village chamoli

Home / उत्तराखण्ड / सावधान! उत्तराखंड के इस गांव में शराब पीकर गए तो होगा चुटान और कुटान

उत्तराखण्ड चमोली

सावधान! उत्तराखंड के इस गांव में शराब पीकर गए तो होगा चुटान और कुटान

1 min read

Alcohol Ban village chamoli: चमोली के इस गांव में शराब पीकर आए तो होगा चुटान और कुटान 

इसमें कोई दोराय नहीं है कि शराब एक जानलेवा पदार्थ है।शराब से न केवल शरीर खराब होता है बल्कि पैसा, परिवार, सुख-चैन सभी का नुकसान होता है। शराब की लत ने उत्तराखंड के भी कई घर उजाड़ दिए है युवा से लेकर बुजुर्ग तक शराब के जंजाल में फसता जा रहा है। वही गढ़वाल में शराब की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने एक नई पहल की शुरुआत की है।जिसमे गांव के मुख्य चौराहों में बोर्ड लगाए गए हैं तथा बोर्ड में शराब पीकर गांव में प्रवेश करने पर पिटाई होने की बात अंकित की गई है। बहरहाल ये पहल के शुरू होने के बाद से ग्रामीणों में सुधार देखा गया है।(Alcohol Ban village chamoli )

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के चमोली जिले के गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन से कुछ किलोमीटर दूर स्थित भट्टीधार गांव में लगभग 25 परिवार निवास करते हैं। महिला मंगल दल की अध्यक्ष बसंती देवी का कहना है कि गांव में कुछ बुजुर्ग और युवा शराब के आदी हो चुके थे। जिससे आए दिन परिवारों तथा गांव में झगड़े होते रहते थे। यदि गांव में बाहर से कोई बारात आती थी या कोई कार्यक्रम होता था तो लोग शराब पीकर देर रात तक हुड़दंग मचाते थे। जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था। इस बारे मे उन्होंने कानूनी राय ली और इस पहल की शुरूआत की। जिसके बाद से लोगों में भय बना हुआ है कि यदि कहीं से भी शराब के कारण लड़ाई-झगड़े की खबर आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top