UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Good news: हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगी एलिवेटेड रोड, ढाई घंटे में होगा सफर केंद्र ने दी मंजूरी
1 min read
Haldwani haridwar elevated road: हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगी एलिवेटेड रोड , केंद्र सरकार ने दो बड़ी परियोजनाओं को दी हरी झण्डी..
An elevated road will be built from Haldwani to Haridwar, bypass built in lalkuan nainital uttrakhand latest news today: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व नई दिशा देने वाली दो बड़ी परियोजनाओं को केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जिसके चलते हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मंजूरी प्रदान की है। इतना ही नहीं बल्कि लालकुआं बाईपास निर्माण के लिए DPR तैयार करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways news: उत्तराखण्ड रोडवेज टिकट आनलाइन बुकिंग पर 10% की छूट
Haldwani lalkuan bypass news: आपको जानकारी देते चलें सांसद अजय भट्ट ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनकी बातचीत हुई जिसमे नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राजमार्ग विभाग ने मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के पूरा होने से हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी 2 से ढाई घंटे में तय हो सकेगी जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
सांसद अजय भट्ट ने जानें क्या कहा
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह एलिवेटेड मार्ग न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा प्रदान होगी। विशेषकर तीर्थ स्थलों तक श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे , इसी क्रम में लालकुआं बाईपास के निर्माण को भी विभागीय मंजूरी मिल चुकी है जिसकी DPR प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही टेंडर भी जारी कर दिया गया है। बाईपास बनने के बाद लालकुआं में बढ़ते यातायात के दबाव में कमी आएगी वहीं जाम के झाम से भी राहत मिलेगी।
