Dehradun UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand news : उत्तराखंड वन विभाग के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार
1 min read
Dehradun Chakrata News :Rajeev Nayan Nautiyal Arrested: Uttarakhand Forest SDO Held in Alleged Marriage Fraud and Sexual Exploitation Case एसडीओ पर धोखे से शादी और यौन शोषण का आरोप, अवैध खनन उजागर करने वाले अधिकारी अब खुद पहुंचे जेल
| Dehradun Chakrata News Rajeev Nayan Nautiyal Arrested: Uttarakhand Forest SDO Held in Alleged Marriage Fraud and Sexual Exploitation Case|
उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में तैनात चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) राजीव नयन नौटियाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह अवैध खनन के खिलाफ उनकी कार्रवाई नहीं, बल्कि उन पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप हैं। पुलिस ने एक युवती की शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में दोनों की मुलाकात एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुई थी। उस दौरान राजीव नयन ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए कहा कि उनका वैवाहिक विवाद लगभग समाप्त हो चुका है और जल्द ही सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने कथित तौर पर तलाक से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand school Holiday: पिथौरागढ़ में 17 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
सगाई, मंदिर में शादी और शारीरिक संबंध का आरोप (Second Marriage Case)
महिला का आरोप है कि 2 अक्टूबर 2025 को दोनों की सगाई हुई। इसके बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में 10 फरवरी को देहरादून के डालनवाला क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दोनों ने विवाह भी किया। लेकिन शादी के बाद आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और व्यवहार पूरी तरह बदल गया।
फर्जी तलाक के कागजात, 50 लाख की मांग और धमकाने का आरोप (Fake Divorce Documents)
पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी का अपनी पहली पत्नी से कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ था। आरोप है कि दूसरी पत्नी से तलाक होने के भी फर्जी या भ्रामक दस्तावेज दिखाकर उसे गुमराह किया गया। महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
जांच के बाद गिरफ्तारी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत (SDO Arrest News)
मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासनगर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने बुधवार देर रात विकासनगर स्थित आरोपी के आवास से राजीव नयन नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विकासनगर कोतवाली के एसएसआई शिशुपाल राणा ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें : Rudraprayag accident news today: रूद्रप्रयाग गहरी खाई में गिरा वाहन 2 लोगों की गई जिंदगी
पहले अवैध खनन को लेकर रहे थे चर्चाओं में (Illegal Mining Controversy)
राजीव नयन नौटियाल इससे पहले चकराता और कालसी क्षेत्र में कथित अवैध खनन के मामलों को उजागर करने को लेकर चर्चा में आए थे। खनन गतिविधियों का विरोध करते समय उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें उनका खनन से जुड़े लोगों के साथ विवाद दिखाई दिया था।
निलंबन, हाईकोर्ट से राहत और अब नया विवाद (Forest Department News)
वन विभाग ने कुछ समय पहले राजीव नयन नौटियाल पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और सरकारी कार्यों में लापरवाही के आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। हालांकि उन्होंने इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां से उन्हें राहत मिली और निलंबन आदेश रद्द कर दिया गया। अब एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते वह चर्चा के केंद्र में हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
