Connect with us
Anjali Negi Teacher Delhi

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: उत्तराखंड की अंजलि नेगी को दिल्ली में मिला बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

बधाई: उत्तराखंड की अंजलि नेगी को दिल्ली में मिला बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड

1 min read

Anjali Negi Teacher Delhi: मूल रूप से रुद्रप्रयाग की अंजलि नेगी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वश्रेष्ठ फिजिकल एजुकेशन शिक्षिका के रूप में किया सम्मानित

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की मूल निवासी अंजलि नेगी जो की दिल्ली के सर्वोदय कन्या विद्यालय यमुना विहार में शिक्षिका है उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिजिकल एजुकेशन शिक्षिका से सम्मानित किया गया जो कि उत्तराखंड के लिए भी बड़े गर्व की बात है। एनसीसी में सी सर्टिफिकेट धारक शिक्षिका अंजलि नेगी खेल के क्षेत्र में कई छात्राओं का भविष्य संवार चुकी है।(Anjali Negi Teacher Delhi)Anjali Negi Teacher Delhi

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: बचपन में ही उठा माता पिता का साया पर नहीं मानी हार अब कमलेश बनी LT शिक्षिका

आपको बता दें कि शिक्षिका अंजलि नेगी दिल्ली में वर्ष 2019 से शिक्षण कार्य कर रही हैं। इससे पूर्व भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र विद्यालय में थी। इसके साथ ही उनका चयन नवोदय विद्यालय के लिए भी इससे पूर्व में हुआ है। सबसे खास बात तो यह है की शिक्षिका अंजलि नेगी की फुटबॉल में विशेषज्ञ है जिसके चलते उन्होंने इंटर जोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल में चार स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इससे पूर्व वर्ष 2021 और 22 में उन्होंने ऑल इंडिया सर्विसेज कुश्ती में कांस्य पदक जीते हैं और इस बार भी उनका चयन हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top