Connect with us
alt="uttarakhand commandment in coast Guard"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : पोरा गांव निवासी अंकित बने… भारतीय तटरक्षक बल में डिप्टी कमांडेंट

उत्तराखण्ड उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड : पोरा गांव निवासी अंकित बने… भारतीय तटरक्षक बल में डिप्टी कमांडेंट

1 min read

alt="uttarakhand commandment in coast Guard"

आज देश-विदेश में देवभूमि उत्तराखंड के होनहार युवाओं की प्रतिभाओं का डंका बज रहा है और पूरी दुनिया इनकी प्रतिभा का लोहा मान रही है। आज एक बार फिर पहाड़ में हर्षोल्लास का माहौल है। हों भी क्यों ना, देवभूमि‌‌ उत्तराखंड का एक और लाल अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय तटरक्षक बल में डिप्टी कमांडेंट जो बना है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के उत्तरकाशी जिले के रहने वाले अंकित बिजल्वाण की, जिनको हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल में डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नति मिली है। अंकित की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। बता दें कि अंकित का भारतीय तटरक्षक बल में चयन दिसंबर 2013 में बतौर सहायक कमांडेंट पद पर हुआ था। यह अंकित की मेहनत एवं लगन का ही परिणाम है कि उन्हें इतने कम समय में पदोन्नति प्राप्त हुई है। सबसे खास बात तो यह है कि अंकित वर्तमान में नौकरी के साथ ही भारतीय नौसेना में नेविगेशन एंड डायरेक्शन में विशेषज्ञता का कोर्स भी कर रहे हैं।




प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी जिले के पुरोला विकासखंड के पोरा गांव निवासी रोशन लाल बिजल्वाण के पुत्र अंकित बिजल्वाण की भारतीय तटरक्षक बल में डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नति हुई है। बताते चलें कि वर्ष 2013 में बतौर सहायक कमांडेंट पद पर चयनित होने के बाद अंकित का शुरुआती प्रशिक्षण भारतीय नौसेना एकेडमी के एझिमाला (केरल) में हुआ। शुरुआती प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अंकित ने समुद्री प्रशिक्षण देश के विभिन्न स्थानों‌ पर सम्पन्न किया। इस दौरान अंकित कोची, विशाखापट्टनम, चेन्नई, अंडमान निकोबार, दुबई, ओमान आदि कई स्थानों मे पोस्टेंड रहे। बताया गया है कि अपने अब तक की ड्यूटी के दौरान अंकित ने कई बार सर्च एवं रेस्क्यू मिशन में भाग लिया और हमेशा देश सेवा में अग्रणी रहे। दो साल तक पश्चिम बंगाल में भारत से सटी बंगाल की समुद्री सीमा की सुरक्षा में बहादुरी से मुश्तैद रहे अंकित को बीते 30 दिसंबर 2019 को डिप्टी कमांडेंट के पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top