Connect with us
Ankita Dhyani Athlete Uttarakhand win silver medal

Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी गढ़वाल की अंकिता ध्यानी ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक बढ़ाया देश का मान

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल की अंकिता ध्यानी ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक बढ़ाया देश का मान

1 min read

Ankita Dhyani Athlete Uttarakhand: पौड़ी गढ़वाल की अंकिता ने दौड़ में रजत पदक जीत बढ़ाया देश के साथ ही देवभूमि का मान 

Ankita Dhyani athlete Uttarakhand: राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का जलवा बिखेर कर समूचे देश प्रदेश को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली अंकिता ध्यानी की, जिन्होंने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया है। अंकिता की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है।
यह भी पढ़िए: पौड़ी जिले की जयंती थपलियाल बोस्टन मैराथन में करेगी देश का प्रतिनिधित्व…

आपको बता दें कि एक छोटे से किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंकिता ने बीते सोमवार को तेहरान में आयोजित एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला वर्ग की 3000 मीटर में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दौड़ को 9 मिनट 26.22 सेकंड में पूरा किया। जिस हेतु उन्हें रजत पदक से नवाजा गया। बताते चलें कि अंकिता मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल ब्लॉक के मेरुरा गांव की रहने वाली है। उनके पिता महिमानंद ध्यानी एक किसान है। वह इससे पूर्व 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में 5000 और 1500 मीटर की दौड़ तथा नेशनल फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अंकिता अब तक 11 स्वर्ण पदक के साथ ही करीब 15 रजत और कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top