Connect with us
Uttarakhand news: Another girl Nikita missing from chamoli. Chamoli girl missing devbhoomidarshan17.com

Home / उत्तराखण्ड / Chamoli girl missing: एक और युवती निकिता हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें

उत्तराखण्ड चमोली

Chamoli girl missing: एक और युवती निकिता हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें

1 min read

Chamoli girl missing: चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर दी जानकारी, आम जनमानस से पता चलने पर सूचित करने की अपील….

राज्य में किशोरियों, अविवाहित युवतियों के एकाएक लापता होने की खबरें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन सामने आ रही ऐसी खबरें जहां परिजनों को चिंता में डाल रही है वहीं इन दुखद खबरों से उत्तराखंड के देवभूमि नाम पर भी कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो जाते हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां नंदानगर घाट क्षेत्र के धुर्मा गांव निवासी हीरा सिंह की 20 वर्षीय पुत्री निकिता बीते ‌क‌ई दिनों से लापता है। परेशान परिजन बेटी की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों तथा निकिता के सभी दोस्तों से बात करने तथा बेटी की काफी खोजबीन के बाद भी जब निकिता का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया के आम जनता से गुमशुदा युवती के दिखाई देने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।
(Chamoli girl missing)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शारदा नदी में नहाने गए दो बच्चे हुए लापता अभी तक कोई खबर नहीं

चमोली पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए फोटो में युवती निकिता का हुलिया इस प्रकार बताया गया है। रंग सांवला, उम्र 20 वर्ष, नाक, कान, आंख औसत, एवं कद ,5 फीट 5 इंच एवं पहनावा – बैंगनी रंग का स्वेटर, नीले रंग का सूट एवं काले रंग का सलवार। चमोली पुलिस के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि जिस किसी को भी लापता निकिता के बारे में कोई भी सूचना मिलती है , या वह कही भी नजर आती है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करे। 20 वर्षीय युवती को उसके परेशान माता पिता से मिलाने में मदद करे।
(Chamoli girl missing)

पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा युवती का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
कार्यालय पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252134
निवास पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252133
थानाध्यक्ष नंदानगर: 9302949899

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top