Connect with us
Uttarakhand news: Arvind Ravi bohra of Champawat selected in Indian AirForce, will become officer. Arvind Bohra lohaghat Airforce.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: लोहाघाट के अरविंद का वायुसेना में चयन, बनेंगे अफसर, पिता है रिटायर्ड सूबेदार

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: लोहाघाट के अरविंद का वायुसेना में चयन, बनेंगे अफसर, पिता है रिटायर्ड सूबेदार

1 min read

Arvind Bohra lohaghat Airforce: वायुसेना में चयनित हुए अरविंद, बड़ी बहन मनीषा ने भी बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर राजपथ में स्थापित किया था कीर्तिमान…

सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने को लालायित रहने वाले वीरभूमि उत्तराखण्ड के होनहार युवा सदैव अपने सपनों को साकार कर प्रदेश की शान बढ़ाते रहते हैं। राज्य के इन वीर बहादुर सपूतों की सफलताओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन भारतीय वायुसेना की तकनीकी शाखा में अधिकारी के पद पर हो गया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के खूनाबोरा क्षेत्र के रहने वाले अरविंद बोहरा उर्फ रवि की, जो भारतीय वायुसेना में अफसर बनने जा रहे हैं। अरविंद की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Arvind Bohra lohaghat Airforce)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की निशा मेहता बनी भारतीय सेना के मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बड़ा प्रदेश का मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के खूनाबोरा निवासी अरविंद बोहरा उर्फ रवि का चयन भारतीय वायुसेना की तकनीकी शाखा में अधिकारी के पद पर हो गया है। सबसे खास बात तो यह है कि अरविंद ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भी रवाना हो गए हैं। बता दें कि छः महीने यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत अरविंद की बेंगलुरु में एक वर्ष की ट्रेनिंग होगी, जिसके बाद वह वायुसेना में अफसर बन जाएंगे। बताते चलें कि एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरविंद के पिता दिनेश सिंह बोहरा जहां रिटायर्ड सूबेदार है वहीं उनकी मां गोदावरी देवी एक कुशल गृहिणी हैं। पुणे के आर्म फोर्सेज कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले अरविंद ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा और दीदी मनीषा को दिया है। आपको बता दें कि मनीषा बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर राजपथ में प्रतिभाग कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने पहली बार किसी महिला द्वारा पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने का कीर्तिमान भी स्थापित किया था।
(Arvind Bohra lohaghat Airforce)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: कड़कड़ाती ठंड में सेना की तैयारी कर रहा है गौतम, अखबार बेचकर करता है पढाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top