Connect with us
Asha Nautiyal Kedarnath election BJP
Image: Asha Nautiyal Kedarnath election

Home / उत्तराखण्ड / Asha Nautiyal Kedarnath election: केदारनाथ उपचुनाव में BJP से आशा नौटियाल जीती

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

Asha Nautiyal Kedarnath election: केदारनाथ उपचुनाव में BJP से आशा नौटियाल जीती

1 min read

Asha Nautiyal Kedarnath election result: 14 राउंड की मतगणना पूरी होते ही बीजेपी की आशा नौटियाल चुनाव जीत गई 

Aasha Nautiyal won from BJP Kedarnath by election:  इस वक्त की सबसे बड़ी खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां केदारनाथ उपचुनाव का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। केदारघाटी की जनता ने आशा नौटियाल पर बड़ा विश्वास जताया है जिसके चलते यह सीट उन्होंने भाजपा की झोली में डाली है। आशा नौटियाल को केदारनाथ की जनता ने अपना विधायक चुना है। आशा नौटियाल ने 5623 वोटो से बड़ी जीत दर्ज की है। बताते चलें कि पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।

आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पति रमेश नौटियाल पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। आशा नौटियाल वर्ष 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं थीं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top