Connect with us
Uttarakhand news: Auli Winter Games date announced, preparations started for the games

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: औली विंटर गेम्स की तिथि हुई घोषित, गेम्स को लेकर तैयारियां हुई शुरू

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड: औली विंटर गेम्स की तिथि हुई घोषित, गेम्स को लेकर तैयारियां हुई शुरू

1 min read

Auli winter Games: हर बार की तरह इस बार भी औली में आयोजित किए जाएंगे विंटर गेम्स, 7 से 9 फरवरी तक होगा आयोजन…

औली जाने वाली पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड में विंटर खेलों के लिए प्रसिद्ध स्थल औली (Auli) है। औली मेंं प्रतिवर्ष विंटर गेम्स का आयोजन किया जाता है। इस बार फरवरी महीने में औली में होने वाले विंटर गेम्स(Winter Games) की तिथि घोषित कर दी गई है। औली में होने वाले विंटर गेम 7 से 9 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे  स्की एवं स्नो बोर्ड के चमोली जिला सचिव संतोष कुंवर के अनुसार गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गेम्स में प्रतिभाग लेने वाले राज्यों के पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। विंटर गेम्स में जूनियर और सीनियर एल्पाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- औली में बर्फ़बारी का नजारा देखिये :उत्तराखण्ड की ये खूबसूरत जगह स्विट्ज़रलैंड से कम नहीं है

प्राप्त जानकारी के अनुसार विंटर खेलों के लिए प्रसिद्ध औली में आगामी 7 से 9 फरवरी तक विंटर गेम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि इस समय औली में कहीं-कहीं बर्फ जमी हुई है। वहीं औली ढलान में भी कम मात्रा में हिमपात होता है। आयोजकों को जनवरी में अच्छी बर्फबारी की उम्मीद है। इतना ही नहीं औली ढलान में मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का और स्की लिफ्ट की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। इस संबंध में आयोजकों का कहना है कि औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता बर्फबारी मे ही होगी। समय पर बर्फबारी होने पर प्रतियोगिता कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू, पहाड़ियाँ हुई बर्फ से लदालद देखिए खूबसूरत वाडियो

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top