Connect with us
Uttarakhand news: Badrinath dham Uncontrolled car hit female pilgrim, woman died on the spot

Home / उत्तराखण्ड / बद्रीनाथ: अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत

उत्तराखण्ड चमोली

बद्रीनाथ: अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत

1 min read

बदरीनाथ धाम में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ऐसी ही एक खबर राज्य के बद्रीनाथ धाम से आ रही है जहाँ एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि पुलिस ने उक्त कार को सीज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की गोद में एक बच्चा भी था जिसको भी हल्की चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम में एक अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह के अनुसार महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर आ रही थी, और अचानक बदरीनाथ आस्था पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। बताते चलें कि महिला यात्री के परिजनों और पुलिस की मदद से महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सको ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top