Connect with us
Badrinath highway road accident Srinagar Garhwal

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा बेकाबू टैंकर ने पांच महिलाओं को रौंदा दो की गई जिंदगी

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा बेकाबू टैंकर ने पांच महिलाओं को रौंदा दो की गई जिंदगी

1 min read

Badrinath highway Road Accident पानी के बेकाबू टैंकर ने होटल के बाहर बैठी महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को बुरी तरह रौंदा, दो की चली गई जिंदगी..

Badrinath highway road accident: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति है जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खोकर लोगों को मौत के घाट उतार रहे है। ऐसा ही कुछ मामला बदरीनाथ हाईवे से सामने आया है जहां पर एक बेकाबू पानी के टैंकर ने होटल के बाहर बैठी पांच महिलाओं को बुरी तरह रौंद दिया जिसमें दो महिलाओं की जिंदगी चली गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है।

Srinagar Garhwal News Today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं का दल बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आया था जिसके चलते उन्होंने धाम के दर्शन करने के बाद पौड़ी जिले के श्रीकोट मे रुकने का फैसला किया। जहां पर वे सभी बदरीनाथ हाईवे के पास श्रीकोट गंगानाली के एक होटल में रुकी हुई थी और बीते मंगलवार की देर रात सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रही थी तभी इस दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलते हुए टैंकर दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। जिसमें दो महिलाएं टैंकर के नीचे दब गई जिनकी मौत हो गई। जेसीबी की मदद से उन्हें बड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। जबकि तीन महिलाओं का श्रीनगर बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला का पैर फैक्चर हुआ है वहीं दो महिलाओं को मामूली चोटे आई है घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

मृतका

० ललिता ताउरी (50) पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन, जिला अकोला महाराष्ट्र

० सरिता उर्फ गौरी (50) पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र

घायलों की पहचान

० सारिका राजेश राठी (46) पत्नी राजेश राठी निवासी मोधा, तहसील दरैपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र

० संतोषी धनराज राठी (45) पत्नी धनराज बालकृष्ण राठी निवासी तालुका भोतमार, जिला भोतमार, महाराष्ट्र

० मधुबाला राजेंद्र कुमार (54) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी किथोरखैत, जिला अकोला, महाराष्ट्र

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top