Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर के नीरज तिवारी बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बढ़ाया देवभूमि का मान
उत्तराखण्ड बागेश्वर
बागेश्वर के नीरज तिवारी बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बढ़ाया देवभूमि का मान
1 min read
Neeraj Tiwari Air force: बागेश्वर के नीरज तिवारी बने भारतीय वायुसेना में अफसर
Neeraj Tiwari Air force: उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरकारी ,गैर सरकारी तथा सैन्य क्षेत्रों में यहां के युवा उच्च पदो पर तैनात होकर उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रहे हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के एक और ऐसे युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं बागेश्वर जिले के नीरज तिवारी की जो भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं।बीते 17 दिसंबर को नीरज तिवारी ने एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद से कमीशन प्राप्त किया। बता दें कि नीरज तिवारी सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी के पुत्र है।
नीरज की आठवीं तक की पढ़ाई कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा से पूर्ण हुई। इसके बाद 12 वीं तक की पढ़ाई जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ से तथा स्नातक की पढ़ाई बीएससीएजी पंतनगर से पूर्ण हुई। नीरज तिवारी के पिता सेना से आनरेरी कैप्टन से सेवानिवृत्त हैं तथा माता गीता तिवारी गृहणी हैं। नीरज के पिता का कहना है कि नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में जुलाई 2022 में फ्लाइंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण की ।16 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट में नीरज वायु सेना में पायलट बन गए। लब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है देवभूमि दर्शन की टीम की ओर से नीरज को ढेर सारी शुभकामनाएं।
You may also like...
Related articles
बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिवार में सहायता राशि को लेकर विवाद, पिता ने लगाई गुहार
1 min read Martyr Family Compensation Flight Lieutenant Shubham Kumar’s Father Seeks Financial Aid Amid : पति के अंतिम संस्कार…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में महिला पर फायरिंग, लिव-इन रिलेशनशिप के लिए बना रहा था दबाव….
1 min read Uttarakhand live in relationship: लिव-इन रिलेशनशिप का दबाव ठुकराने पर महिला पर फायरिंग, आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार…
Read More
Uttarakhand news: उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों में बड़ा बदलाव, खत्म होगी सुगम-दुर्गम श्रेणी
1 min read Uttarakhand Teacher Transfers: अनुरोध आधारित तबादलों में बड़ा बदलाव, शिक्षकों के लिए खत्म होगी सुगम-दुर्गम श्रेणी Uttarakhand…
Read More
Uttarakhand news: CM का दामाद बनकर करोड़ों की जमीन डील का झांसा, पांच पर केस दर्ज
1 min read Uttarakhand news: Property Investment Scam Fake Son-in-Law of Uttarakhand CM in Land Scam: उत्तराखंड के सीएम का…
Read More
Uttarakhand news: उत्तरकाशी में 13 वर्षीय छात्र को भेजा बाल सुधार गृह बच्ची के साथ की गलत हरकत
1 min read Uttarakhand News Update: 13 वर्षीय छात्र ने 9 वर्षीय छात्रा से किया रेप, आरोपी को भेजा गया…
Read More
पिथौरागढ़ के भूपेंद्र सौन ने जीता दिल, लेफ्टिनेंट बनने के बाद स्कूल की आया को गले लगाकर भेंट की साड़ी….
1 min read Uttarakhand News Live: Pithoragarh Lieutenant Bhupendra Saun Honors school Attendant Hira Dhami with Saree: लेफ्टिनेंट बनने के…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
