Connect with us
Preeti bhandari uttarakhand police
Image source: social media

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: बग्वालीपोखर की महिला पुलिस जवान प्रीति भंडारी टी-20 क्रिकेट टीम में चयनित….

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: बग्वालीपोखर की महिला पुलिस जवान प्रीति भंडारी टी-20 क्रिकेट टीम में चयनित….

1 min read

Preeti bhandari uttarakhand police: बधाई: उत्तराखंड महिला पुलिस की जवान प्रीति भंडारी टी-20 क्रिकेट टीम में चयनित….

Preeti bhandari uttarakhand police: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा टी-20 टूर्नामेंट हेतू महिला सीनियर टीम का चयन कर लिया गया है।बता दे कि इस टीम मे एकता बिष्ट, पूनम रऊत, मानसी जोशी, जैसिया अख्तर, सारिका कोली, राघवी बिष्ट, नीलम भारद्वाज, नंदिनी कश्यप, रीमा जिंदल, अंकिता कठैत, प्रेमा जिंदल, कंचन परिहार, दिव्या बोहरा, प्रीति भारद्वाज और पूजा राज आदि के साथ ही उत्तराखंड महिला पुलिस की जवान प्रीति भंडारी का नाम भी शामिल है। प्रीति भंडारी अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर की रहने वाली है। बता दें कि इससे पहले प्रीति भंडारी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर उत्तराखंड टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।उनकी इस सफलता से जहां परिवार में खुशी का माहौल है ,वहीं क्षेत्र तथा पुलिस विभाग में भी खुशी की लहर है।

Preeti bhandari cricket team: बताते चले कि प्रीति भंडारी के कोच लियाकत अली है जो कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट के भी कोच हैं। प्रीति भंडारी का चयन टी-20 टूर्नामेंट मे बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। 15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक नागपुर में टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।वही इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कप्तानी की कमान एकता बिष्ट के हाथो मे सौपी गई है।प्रीति भंडारी चार बहनों तथा एक भाई में सबसे बड़ी है। प्रीति की इस सफलता से पुलिस विभाग के साथ ही क्षेत्र एवं राज्य में खुशी की लहर है।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top