Connect with us
Betalghat News Nainital gram pradhan Vijay Kumar
Image social media: Vijay Kumar former gram pradhan

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand news: बेतालघाट क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान ने अपनी जीवन लीला की समाप्त

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Uttarakhand news: बेतालघाट क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान ने अपनी जीवन लीला की समाप्त

1 min read

Betalghat Gram pradhan News Nainital :ऊंचाकोट के पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार व उनकी पत्नी सुनीता देवी ने खाया जहरीला पदार्थ , विजय कुमार की चली गई जिंदगी…….

Betalghat Gram pradhan News Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के उंचाकोट से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान व उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया है जिसके चलते पूर्व ग्राम प्रधान की जिंदगी चली जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है । दोनों पति-पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी अभी तक हाथ नहीं लगी है। बरहाल मामला गंभीर लग रहा है जिसके कारण दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। परेशानी चाहे जो भी हो लेकिन इस तरह से आत्मघाती कदम उठाना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़िए:Uttarakhand News: हरिद्वार में नहर की पटरी पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प,….

Vijay Kumar betalghat: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट गांव के निवासी 52 वर्षीय विजय कुमार पुत्र हरिश्चंद्र व उनकी पत्नी सुनीता देवी ने बीते रविवार की शाम घरेलू विवाद के चलते अज्ञात कारणों से जहर खा लिया जिसके चलते दोनों की हालत बिगड़ने लगी। तभी सुनीता ने इसकी जानकारी फोन पर अपनी देवरानी को दी । सुनीता की इस बात को सुनकर उनकी देवरानी के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी अपने पति प्रमोद को दी ।

दोनों पति-पत्नी को ले गए CHC गरमपानी(CHC Garampani Nainital)

जिस पर प्रमोद ने गांव में रहने वाले होमगार्ड जवान आनंद बल्लभ शास्त्री को फोन पर जानकारी देते हुए उनकी मदद करने की बात कही जिस पर आनंद बल्लभ शास्त्री दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर दोनों को बेसुध हालत में पड़ा देखा। तभी विजय कुमार के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे जहां से वो दोनों पति-पत्नी को सीएचसी अस्पताल गरम पानी ले जाने लगे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पूर्व प्रधान विजय कुमार ने दम तोड़ दिया जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी का उपचार हल्द्वानी में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुनीता की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजन सदमे में है। दोनों पति-पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top