Connect with us
UTTARAKHAND news: Bharat suyal of ganai gangoli pithoragarh got 40 rank in uksssc exam

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: पिथौरागढ़ के भरत सुयाल ने UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में हासिल की 41 वीं रैंक…

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

बधाई: पिथौरागढ़ के भरत सुयाल ने UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में हासिल की 41 वीं रैंक…

1 min read

Uttarakhand UKSSSC News: गणाई गंगोली के भरत सिंह सुयाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में मिली बड़ी सफलता बढ़ाया जिले का मान..

गौरतलब हो कि बीते रोज UKSSSC द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें प्रदेश के कई युवाओं ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, इन्हीं युवाओं में से एक पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील के कधारी (लाखतोली) निवासी भरत सिंह सुयाल पुत्र जगदीश सिंह भी हैं जिन्होंने 76.75 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में 41 वा स्थान प्राप्त किया है।(Uttarakhand UKSSSC News)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड : टिहरी की अनीता ने पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की एक साथ उत्तीर्ण

आपको बता दें कि इससे पहले भरत सुयाल ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही लोअर PCS की प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। जिसका इंटरव्यू होना अभी बाकी है, उन्होंने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण कर उनकी प्राथमिकता समाज कल्याण अधिकारी बन लोगों की सेवा करना रहेगा, वही उन्होंने अपना आदर्श अपने बड़े भाई नरेंद्र सुयाल को बताया,जो वर्तमान में ITBP में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, और अपने छोटे भाई को सदैव प्रेरणा देते रहते हैं व उनका हौसला अफझाई करते हैं।यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: वन विभाग में तैनात होकर की तैयारी अब उत्तीर्ण कर ली UKSSSC की दूसरी परीक्षा

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top