Connect with us
Uttarakhand news: bhawali brijesh kunwar police soldier died due to brain tumor

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस जवान ने काफी संघर्ष के बाद तोड़ दिया दम पहाड़ में थी तैनाती, दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड पुलिस जवान ने काफी संघर्ष के बाद तोड़ दिया दम पहाड़ में थी तैनाती, दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Brijesh Kunwar Uttarakhand Police: उत्तराखंड पुलिस के जवान की ब्रेन ट्यूमर के चलते निधन पूरे पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

अभी -अभी एक दुखद खबर राज्य के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से सामने आ रही है जहां भवाली थाने में नियुक्त आरक्षी बृजेश कुंवर पुत्र श्री ध्रुव सिंह कुंवर का आकस्मिक निधन हो गया। जवान बृजेश ग्राम- रपली,धारचूला पिथौरागढ़ के मूल निवासी थे। इस दुखद घटना के बाद से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जवान अपने पीछे 2 बच्चों और पत्नी गीता को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बता दे कि आरक्षी बृजेश कुंवर वर्ष 2006 से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।(Brijesh Kunwar Uttarakhand police)

बताते चले कि विगत महीनों से बृजेश ब्रेन ट्यूमर जैसी बिमारी से जूझ रहे थे। जिनका हायर सेंटर राम मूर्ति अस्पताल बरेली से उपचार चल रहा था। आज सुबह अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने से आरक्षी बृजेश कुंवर ने दम तोड़ दिया। आरक्षी के आकस्मिक निधन से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही संपूर्ण पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट, द्वारा आरक्षी के पार्थिव शरीर को रानीबाग के चित्रशिला घाट में शोक सलामी देने के साथ पुष्प चक्र अर्पित किया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top