Connect with us
विडियो: भुवन जोशी हत्याकांड में लड़की की मां ने मीडिया को बताया सारा सच, बेटी को भी बताया गलत

Home / अल्मोड़ा / विडियो: भुवन जोशी हत्याकांड में लड़की की मां ने मीडिया को बताया सारा सच, बेटी को भी बताया गलत

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

विडियो: भुवन जोशी हत्याकांड में लड़की की मां ने मीडिया को बताया सारा सच, बेटी को भी बताया गलत

1 min read

भुवन जोशी (Bhuvan Joshi) हत्याकांड में लड़की की मां ने JJN News को दिए एक इंटरव्यू में बताया सारा सच, बेटी की मानी गलती भुवन की मौत को बताया हत्या..

उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र में हुए भुवन जोशी (Bhuvan Joshi) हत्याकांड में रोज नए-न‌ए खुलासे हो रहे हैं। जहां पुलिस विभाग की टीम घटना की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है वहीं मीडिया भी ग्राउंड पर जाकर घटना से जुड़े लगभग सभी लोगों के इंटरव्यू लेकर सच को जनता के सामने लाने की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसे ही इंटरव्यू का एक और वीडियो आज फिर सामने आ रहा है। यह इंटरव्यू उस लड़की की मां का है जिससे मिलने भुवन गया था। मीडिया से बातचीत में लड़की की मां कमला देवी कहती हैं कि शुरुआत में उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि गांव में ऐसा कुछ हो रहा है। उन्हें तो यही लगा था कि गांव की दुकान में कोई चोर घुस आया है जिसे ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। JJN News के रिपोर्टर के एक सवाल पर वह राज्य के अन्य लोगों की तरह ही भुवन जोशी की मौत को हत्या बताती है। इतना ही नहीं वह भुवन को ग़लत बताने के साथ ही अपनी लड़की को भी गलत बताने से नहीं चुकती। वह कहती हैं कि थोड़ी बहुत गलती उनकी लड़की की भी है।
यह भी पढ़ें- भुवन जोशी हत्याकांड में फिर आया नया मोड़, अब उसी के दोस्त ने मिडिया के सामने खोल दिया सारा चिठ्ठा

यूट्यूब पर जुड़िए

यह भी पढ़ें- विडियो: अब भुवन हत्याकांड में आया नया मोड़ लड़की ने मीडिया को सुनाई आडियो रिकार्डिंग

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top