Connect with us
Uttarakhand news: Bike riding youth accident by tempo, died during treatment in haldwani.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: बाइक सवार युवक को टैंपो ने रौंदा, उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: बाइक सवार युवक को टैंपो ने रौंदा, उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

Bike Accident Haldwani: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, थम नहीं रहे परिजनों की आंखों से आंसू…

राज्य में आए दिन कहीं ना कहीं से सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिलती है। सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया।
(Bike Accident Haldwani)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील के सतीश कालोनी हीरानगर निवासी गुलशन गोस्वामी, मुखानी के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन टेक्नीशियन था। बताया गया है कि गुलशन किसी को दवाई देने के लिए बाइक से उसके घर जा रहा था लेकिन जैसे ही उसकी बाइक फतेहपुर के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरीके से घायल हो गया जिसे मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बता दें कि मृतक गुलशन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। गुलशन की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है तथा मोहल्ले में शोक का माहौल है। उधर दूसरी ओर टक्कर होने के बाद टेंपो चालक टेंपो को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
(Bike Accident Haldwani)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में UKD प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में किया गया भर्ती, देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top