Connect with us
उत्तराखण्ड: पहाड़ में UKD प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में किया गया भर्ती, देखें वीडियो

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखण्ड: पहाड़ में UKD प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में किया गया भर्ती, देखें वीडियो

Assembly election 2022 उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में UKD प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में किया गया भर्ती, देखें वीडियो

1 min read

assembly election UTTARAKHAND RUDRAPRAYAG: यूकेडी उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, अस्पताल में हुए भर्ती, पुलिस कर रही अज्ञात हमलावरों की तलाश..

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार-प्रसार का शोर जहां बीते शाम को थम गया है और अब सबकी निगाहें 14 फरवरी को होने वाले मतदान पर टिकी हैं वहीं राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला हुआ है। बता दें कि यूकेडी ने युवा नेता मोहित डिमरी को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
(assembly election UTTARAKHAND RUDRAPRAYAG)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर खुलकर बोले CM धामी, किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक रूद्रप्रयाग विधानसभा से यूकेडी उम्मीदवार मोहित डिमरी पर बीते‌ रोज चुनाव प्रचार से वापस घर लौटते समय बाईपास पर बाइक सवार 4 लोगों ने एकाएक हमला बोल दिया। जिससे न केवल उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बल्कि वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला किसने किया? बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने हेलमेट पहना हुआ था। जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हुई है। जिसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
(assembly election UTTARAKHAND RUDRAPRAYAG)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: रोडवेज, केमू, जीएम‌ओयू सहित निजी वाहन लगे चुनावी ड्यूटी में, यात्री हो रहे परेशान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top