Connect with us
alt="banshidhar bhagat bjp"

Home / उत्तराखण्ड / शानदार राजनीतिक सफर के दौरान अब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत

उत्तराखण्ड देहरादून

शानदार राजनीतिक सफर के दौरान अब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत

1 min read

alt="banshidhar bhagat bjp"उत्तराखंड भाजपा के मुखिया पद की दौड़ समाप्त हुई जी हां बता दे की वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को भाजपा की कमान सौंपी गई है। प्रांतीय मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से इस पद पर चुना गया। आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव हुआ, जिसमें बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। उनकी ताजपोशी के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक भगत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी संगठन की अच्छी समझ है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत बनेगी। वैसे पार्टी के सियासी खबरों में वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे चल रहा था। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष बंसीधर भगत को प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की। इस मौके पर उन्हें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी बधाई दी।




राजनीतिक सफर: बंशीधर भगत का जन्म 08 अगस्त 1951 में नैनीताल जिले के (भक्यूड़ा –भीमताल) में हुआ , वर्तमान में वो लोहरियाताल, हल्द्वानी में निवास करते है अगर बात करे उनके राजनितिक सफर की तो सन 1970 में वो सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े , उसके बाद 1975 में जनसंघ के सदस्य बने और फिर सियासी सफर की शुरुआत हुई और 1989 में भाजपा के नैनीताल और फिर ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने इसके बाद 1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक बने ,1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन, 1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री , 2007 में कैबिनेट मंत्री 2012 और 2017 में विधायक वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से उत्तराखंड में विजय रथ पर सवार भाजपा तब से अब तक के सभी चुनावों में अजेय रही है। अब उसके सामने मिशन 2022 यानी विधानसभा चुनाव में भी 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top