Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Bobby Dhami Hockey Team India

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़

Bobby Dhami Hockey Team: पिथौरागढ़ के बॉबी धामी भारतीय हॉकी टीम में चयनित

Bobby Dhami Hockey Team: कटियानी गांव के बॉबी धामी ने बढ़ाया देव भूमि उत्तराखंड का मन चयनित हुए भारतीय हॉकी टीम में

Bobby Dhami Hockey Team: उत्तराखंड के होनहार युवा आज चारों ओर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। सरकारी, गैरसरकारी क्षेत्रों के साथ ही उत्तराखंड के युवा खेल क्षेत्र में भी उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।आज हम आपको राज्य के एक होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के कटियानी गांव निवासी बॉबी सिंह धामी की। जिनका चयन सीनियर भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। बॉबी धामी के भारतीय हॉकी टीम में चयन होने से परिवार में बेहद खुशी का का माहौल है। बॉबी धामी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। बता दें कि बॉबी ने टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ टनकपुर में रहकर हॉकी की बारीकियों को सीखा।
यह भी पढ़िए: लोकगायक ललित मोहन जोशी के बेटे सार्थक नॉर्थ जोन फुटबॉल फाइनल राउंड के लिए चयनित

बॉबी की कक्षा छह से 11वीं तक की पढ़ाई स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से पूर्ण हुई। इसके बाद जून 2017 में बॉबी साई ट्रेनिंग सेंटर सोनीपत से प्रशिक्षक वरुण बेलवाल से गहन प्रशिक्षण लिया। बताते चलें कि वर्ष 2021 में जूनियर वर्ल्ड कप में भी बॉबी ने भारतीय टीम में प्रतिभाग लिया था। इसके बाद वर्ष 2022 में लुसाने, स्विट्जरलैंड में आयोजित हॉकी मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। 22 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में बाबी धामी भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबी धामी के चयन पर उन्हें बधाई दी है।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top