Connect with us
उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद घटना कमरे में पड़ा मिला शिक्षक का शव , क्षेत्र में हड़कंप

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद घटना कमरे में पड़ा मिला शिक्षक का शव , क्षेत्र में हड़कंप

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद घटना कमरे में पड़ा मिला शिक्षक का शव , क्षेत्र में हड़कंप

1 min read

Lohaghat News Today: दुखद घटना से मृतक शिक्षक के परिवार में मचा कोहराम, शिक्षा विभाग में भी दौड़ी शोक की लहर…

राज्य के चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां लोहाघाट में एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को उनका शव कमरे में पड़ा मिला। मृतक शिक्षक की पहचान अखिलेश कुमार त्रिवेदी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई बलांई में तैनात थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे शिक्षक विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Lohaghat News Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पुलिस परीक्षा देकर लौट रही युवती को रोडवेज बस ने कुचला चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के तारनपुर अंगदपुर कानपुर देहात डेरापुर निवासी अखिलेश कुमार त्रिवेदी पुत्र सुरेश कुमार त्रिवेदी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई बलांई में शिक्षक थे। वर्तमान में वह लोहाघाट में शीतला माता मंदिर के पास किराये पर अकेले रहते थे। बताया गया है कि अखिलेश के मकान मालिक ने जब उनका कमरा पिछले दो दिनों से बंद देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो शिक्षक अखिलेश जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक शिक्षक के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
(Lohaghat News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गाजियाबाद से आ रहे थे अपने पहाड़ सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top