उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड की हसीन वादियों में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, बोले यहां जैसा सूकून और कहीं नहीं
1 min read
Sunil Shetty In Uttarakhand: इन दिनों उत्तराखंड की हसीन वादियों में समय बिता रहे हैं बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्म निर्माता, निर्देशको से लेकर अभिनेताओं की आवाजाही लगी रहती है। वही इन दिनों बालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी देहरादून तथा मसूरी की खूबसूरत वादियों में आनंद ले रहे हैं। बता दें कि रविवार को सुनील शेट्टी ने देहरादून पहुँचकर यहाँ के राजपुर रोड स्थित अम्मा कैफे में चाय तथा वेज सैंडविच का आनंद लिया जिसके बाद वह ओर्चिड रेस्टोरेंट गए। ऐसा लगता है सुनील शेट्टी उत्तराखंड की खूबसूरती के मुरीद हो गए जी हां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फोटो सांझा करते हुए लिखा है पहाड़ों के बीच में जो सुकून है वह कहीं और नहीं। (Sunil Shetty In Uttarakhand)
यह भी पढ़िए:Good News: अब काठगोदाम से देहरादून के बीच प्रतिदिन चलेगी ट्रेन ,देखिए शेड्यूल
वहां उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ लग गई। इस दौरान सुनील शेट्टी के साथ कई प्रशंसकों ने सेल्फी भी ली। फिल्म निर्माता सुमित अदलखा के अनुसार सुनील शेट्टी एक-दो दिन तक देहरादून में रहेंगे तथा इसके बाद मुंबई के लिए रवाना हों जाएंगे । बताते चलें कि वह किसी शूटिंग के लिए नहीं बल्कि अपने किसी निजी कार्य से उत्तराखंड आए हुए हैं और उत्तराखंड के हसीन वादियों का भी आनंद ले रहे हैं।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
