Connect with us
Yogesh Bisht boxer Nainital

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल के योगेश बिष्ट को बॉक्सिंग का ऐसा जुनून पहाड़ में ही हाथों को बना दिया फौलाद…

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल के योगेश बिष्ट को बॉक्सिंग का ऐसा जुनून पहाड़ में ही हाथों को बना दिया फौलाद…

1 min read

Yogesh Bisht boxer Nainital: नैनीताल के योगेश सिंह बिष्ट अंगद बिष्ट की तरह मिक्स मार्शल आर्ट में बनाना चाहते हैं अपना करियर, उचित प्लेटफार्म की कर रहे तलाश………

Yogesh Bisht boxer Nainital: उत्तराखंड के युवाओं मे प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नही है। वैसे भी उत्तराखंड में ऐसे बहुत सारे युवा है जो अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाने का साहस हर क्षेत्र में रखते है लेकिन उन्हें तलाश है तो सिर्फ एक उचित प्लेटफार्म की जिस पर उनकी प्रतिभा को और अधिक निखारा जा सकता है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक के रहने वाले योगेश सिंह बिष्ट की, जो अंगद बिष्ट की तरह मिक्स मार्शल आर्ट में अपना करियर बनाना चाहते है लेकिन उचित प्लेटफार्म ना मिलने के कारण इनका हुनर अधिक लोगों के बीच नही पहुँच सका है।
यह भी पढ़ें- रूद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट ने चीन में लहराया तिरंगा, ROAD TO UFC के सेमीफाइनल में बनाई जगह

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

बता दें योगेश सिंह बिष्ट एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम नवीन सिंह बिष्ट तथा माता का नाम राधिका देवी है। योगेश सिंह बिष्ट ने अपनी मूल शिक्षा नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चोरलेख से ही प्राप्त की है। देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में योगेश ने बताया कि उनका बचपन से सपना रहा है कि उन्हें बॉक्सिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत भी करते है लेकिन उनके पास कोई उचित प्लेटफॉर्म नहीं होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। देवभूमि दर्शन से हुई बातचीत में योगेश सिंह बिष्ट बताते हैं कि उनकी बॉक्सिंग में तब से रुचि रही है जब उन्होंने बचपन में मुकद्दर का सिकंदर नाम का सीरियल देखा था जिससे उन्हें बॉक्सिंग करने की प्रेरणा मिली है और अब वह अंगद बिष्ट की तरह MMA मे अपना करियर बनाना चाहते है और अपने जिले और राज्य के साथ -साथ देश का नाम भी दुनिया भर में रोशन करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- anshul jubli ufc: उत्तराखण्ड के अंशुल ने किया कमाल, जीता UFC फिनाले, बढ़ा भारत का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top