Connect with us
Uttarakhand news: By-election date announced on Champawat seat left for Chief Minister Dhami

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के लिए छोड़ी गई चंपावत सीट पर उप-चुनाव तिथि की हुई घोषणा

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के लिए छोड़ी गई चंपावत सीट पर उप-चुनाव तिथि की हुई घोषणा

1 min read

चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफा देने के बाद उप चुनाव की तिथि को लेकर लग रही अटकलों के बाद अब चंपावत सीट पर उपचुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। जी हां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए छोड़ी गई चंपावत सीट पर उप-चुनाव की घोषणा हो गई है। बता दे की चंपावत विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी रहेंगे। जहाँ इस सीट के लिए 31 मई को मतदान होगा, जबकि 3 जून को मतगणना की होगी। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।

चंपावत सीट पर भाजपा ने लगातार दो बार चुनावी जीत हासिल की है। कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री रहने के लिए यह सीट खाली कर दी थी। जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने इस सीट पर उप-चुनाव की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात तो यह है कि इस सीट पर पुष्कर सिंह धामी के चुनावी अभियान की बागडोर भी गहतोड़ी ही संभाल रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में रोड शो कर चुके हैं वो पूरी तरह उपचुनाव के लिए मैदान में उतरने को तैयार हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top