Connect with us
car accident rishikesh

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई कार नवीन सेमवाल की मौके पर ही मौत

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड: सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई कार नवीन सेमवाल की मौके पर ही मौत

1 min read

Rishikesh: काली माता मंदिर से आगे पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई कार  नवीन सेमवाल की मौके पर ही मौत

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली सड़क दुघर्टना की दुखद खबर आज ऋषिकेश (Rishikesh)से आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसे की खबर मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: युवक दोस्तो के साथ निकला था होली खेलने, कार पलटने से हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऋषिकेश के प्रगतिपुरम निवासी नवीन चंद पुत्र गिरीश चंद सेमवाल बीते रोज अपनी कार वाहन संख्या यूके-04-एच-0756 से ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी कार देहरादून रोड पर काली माता मंदिर से आगे पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत उन्हें दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालकर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दिल्ली से पहाड़ को आ रहा था परिवार, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त महिला की मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top