Connect with us
Uttarakhand : car drown in chorgaliya Sher naala HALDWANI

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: चोरगलिया का शेर नाला आया उफान पर कार बह गई ताश के पत्तों की तरह

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड: चोरगलिया का शेर नाला आया उफान पर कार बह गई ताश के पत्तों की तरह

1 min read

Chorgaliya Sher naala: देखते ही देखते उफनते नाले में बह गई कार 

लगातार हो रही बारिश से जहां पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है वहीं मैदानी क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर हैं। बारिश से हुए नुकसान की खबरें जहां रोज सुनने को मिल रही हैं वही आज भारी बारिश के कारण हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र का शेर नाला भी उफान पर है। बता दें कि इस नाले को पार करने के चक्कर में एक कार सवार चालक ने कार को नाले में उतार दिया जिसके बाद उफान पर आए नाले में वाहन चालक कार समेत फस गया। बताते चलें कि नाले में पानी अधिक होने के कारण कार पानी में जाते ही बंद हो गई जिसके बाद कार चालक घबराकर बाहर निकला और भागने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया। और देखते ही देखते कार पानी में ताश के पत्ते की तरह बह गई ।( chorgaliya Sher naala)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चोरगलिया का शेर नाला भी उफान पर है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी एक कार चालक ने नाले को पार करने के चक्कर में कार को नाले में उतार दिया इसके बाद विकराल रूप लिए हुए नाले में युवक कार समेत फंस गया। बताते चलें कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा चोरगलिया का सीना अभी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है जलस्तर कम होने के पश्चात यातायात को दोबारा से पूर्व की भांति सुचारू किया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top