Connect with us
Uttarakhand news: Car fell into a ditch in Bageshwar, three youths died in the accident, one critical

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड: पहाड़ में कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

1 min read

Bageshwar car accident news: बागेश्वर में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर जा समाई गहरी खाई में हादसे में तीन लोगों की मौत एक की हालत गंभीर

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां बीते मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल जिले में बारात की एक बस के गहरी खाई में गिरने से 30 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। वही आज फिर एक और दुखद खबर राज्य की बागेश्वर जिले से सामने आ रही है।  जहां देर रात बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन मालता के पास एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग की टीम तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनो लोगों के शव को खाई से बाहर निकाला। तथा घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की खबर के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।(Bageshwar car accident news)
यह भी पढिए :उत्तरकाशी जिले में हुए एवलांच की चपेट में आने से भटवाड़ी की पर्वतारोही सविता कंसवाल का निधन

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 02 ए 3030 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा समाई जिससे कार में सवार 4 लोगों में से 3 लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि कार में चार लोगो मे से मनोज सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट की हालत गंभीर बनी हुई है वही विजय सिह पुत्र श्री सुरेश सिह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिंह पुत्र श्री सरेश सिह उम्र 21 की मौके पर ही मौत हो गई। बताते चले कि पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top