Connect with us
Kusumlata Gariya National Teacher Award Chamoli

Home / उत्तराखण्ड / Kusumlata Gariya National Teacher Award: चमोली शिक्षिका कुसुमलता गड़िया नेशनल टीचर अवार्ड के लिए चयनित…

उत्तराखण्ड चमोली

Kusumlata Gariya National Teacher Award: चमोली शिक्षिका कुसुमलता गड़िया नेशनल टीचर अवार्ड के लिए चयनित…

1 min read

Kusumlata Gariya National Teacher Award चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा में सहायक अध्यापिका कुसुमलता गड़िया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

Kusumlata Gariya National Teacher Award: उत्तराखंड की महिलाएं आज आज हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलकर चल रहे हैं आए दिन हम आपको उत्तराखंड के किसी न किसी होनहार महिला से रूबरू कराते हैं जो अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है यदि हम बात करें शिक्षा के क्षेत्र की तो यहां भी महिलाएं अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। आज हम आपको एक बार फिर उत्तराखंड की एक होनहार महिला अध्यापक से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा में सहायक अध्यापिका कुसुमलता गड़िया की। जिनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए हुआ है। बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा कर दी गई है। बताते चलें कि इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए देशभर से 50 शिक्षिकों का चयन किया गया है जिनमें से एक नाम उत्तराखंड की कुसुमलता का भी शामिल हैं।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: शिक्षकों को अब अनिवार्य रूप से पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में पांच वर्ष देनी होगी सेवाएं

Kusumlata Gariya Chamoli Teacher: कुसुमलता गडिया को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में देश की राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले कुसुमलता का चयन उत्तराखंड का प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए भी हुआ है।कुसुमलता को यह पुरस्कार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने जैसे कि विद्यालय में लर्निंग कॉर्नर, पेंटिंग, टीएलएम, ऑनलाइन क्लास, वाल पेंटिंग, पोस्टर अभियान के जरिए छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा से जोड़कर रखने के लिए दिया जाएगा। शिक्षिका कुसुमलता गडिया का कहना है कि रुचिकर शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं की शिक्षा के प्रति रुचि उजागर होती है तथा उन्हें बेहतर शिक्षा दी जा सकती है। शिक्षिका कुसुमलता के अनुसार समय-समय पर विद्यालय में अन्य शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जाती है जिससे छात्रों को एक बेहतर मंच मिले तथा उनके अंदर आत्मविश्वास जगे जिससे उन्हें बेहतर करने विश्वास और भरोसा हो। शिक्षिका की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर तथा परिवार में खुशी का माहौल है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top