Connect with us
Champawat max accident

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा ब्रेक फेल होने से बीच सड़क में पलटी यात्रियों से भरी मैक्स

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा ब्रेक फेल होने से बीच सड़क में पलटी यात्रियों से भरी मैक्स

1 min read

Champawat max accident: यात्रियों से भरी मैक्स बीच सड़क में पलटी यात्रियों में मची चीख-पुकार

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का तांडव जारी है आए दिन राज्य के किसी ने किसी कोने से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है अभी फिर एक और सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां नेशनल हाईवे पर मैक्स के ब्रेक फेल होने पर मैक्स बीच सड़क पर पलट गई जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया तथा मैक्स में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई है।(Champawat max accident)
.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स संख्या यूके 05 टीए 1573 पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही मैक्स अमोड़ी बाजार के पास पहुंची तो अचानक मैक्स के ब्रेक फेल हो गए जिसके बाद मैक्स अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पलट गई। बता दें कि मैक्स वाहन में कुल 08 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे चल्थी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा ने यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला। फिलहाल किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। चालक ने अपनी सूझबूझ से यात्रियों को खाई में जाने से बचा लिया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top