Connect with us
चंपावत: स्कूल में बच्चे के ऊपर गिरी छत मौके पर तोड़ा दम परिजनों में मचा कोहराम

Home / उत्तराखण्ड / चंपावत: स्कूल में बच्चे के ऊपर गिरी छत मौके पर तोड़ा दम परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड चम्पावत

चंपावत: स्कूल में बच्चे के ऊपर गिरी छत मौके पर तोड़ा दम परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल चंपावत के मौनकांडा के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य छात्र भी घायल हुए हैं।अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार हादसे में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र सोनी पुत्र श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे की वजह शौचालय की जर्जर छत है। हादसे के बाद डीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे के बाद प्रशासन के ऊपर भी बड़े सवाल खड़े हो जाते हैं कि क्या अभी तक जर्जर छत किसी को नजर नहीं आई क्या इनका कोई निरीक्षण नहीं होता है। हादसा हो जाने के बाद ही शासन प्रशासन के कान क्यों खड़े हो जाते हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top