उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
उत्तराखंड के टिहरी में फिर से फटा बादल भारी तबाही की वीडियो और तस्वीरें आई सामने
1 min read
Tehri Ghansali cloudburst news: टिहरी जिले में फिर से फटा बादल,घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने से किसानों को खेती का हुआ भारी नुकसान
उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां बीते 2 दिन पूर्व टिहरी में बादल फटने से जौनपुर ब्लाक के ग्वाड़ गांव मे भारी तबाही हुई थी, वही फिर आज सुबह टिहरी जिले के ही घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने से किसानों को खेती का भारी नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है।बादल फटने के बाद घनसाली क्षेत्र में नेलचामी नदी जबरदस्त उफान पर चल रही है।(Tehri Ghansali cloudburst news)
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: भारी बारिश से पहाड़ में त्राहिमाम, यमकेश्वर में बाढ़ जैसे हालात, कई वाहन बहें
जिले का आधा प्रबंधन विभाग मौके पर पहुंच चुका है। बता दें कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट द्वारा बादल फटने की पुष्टि की गई है। बादल फटने से मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मूलगढ़ क्षेत्र के ऊपर बादल फटा है, जिससे कृषि भूमि को बहुत नुकसान पहुंचा है। वहीं नरेन्द्रनगर के समीप मलबा और बोल्डर आने से ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे फिर से यातायात के लिए बंद हो गया है।यह भी पढ़िए:टिहरी आपदा में बच्चे के सिर से उठा माता पिता का साया शव देख बोला मम्मी ने कहा था कि…
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
