Connect with us
Uttarakhand news: CM Dhami marks 3 years of tenure talk about regionalism casteism
Image : social media (CM Dhami marks 3 years)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवाद करने वाले नेताओं पर साधा निशाना…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवाद करने वाले नेताओं पर साधा निशाना…

1 min read

CM Dhami marks 3 years : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 3 वर्ष का कार्यकाल हुआ पूरा, क्षेत्रवाद और जातिवाद के मुद्दे पर किया कड़ा प्रहार, कहा क्षेत्रवाद और जातिवाद की सोच मातृभूमि के खिलाफ…                                        CM Dhami marks 3 years : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बीते 23 मार्च 2025 को 3 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है जिसमें उन्होंने अपनी सरकार द्वारा प्रदेश मे किए गए कार्यों की विभिन्न उपलब्धियां को गिनवाते हुए जनता के सम्मुख रखा। वहीं क्षेत्रवाद और जातिवाद करने वाले नेताओं के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए उन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों और नेताओं के बोलने के कारण क्षेत्रवाद और जातिवाद की बातें प्रदेश में सुनाई दे रही है जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे लोग मातृभूमि के खिलाफ कार्य करते है जो सरासर गलत है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफे को लेकर किन क्षेत्रों में दुकानें हुई बंद??

बता दें बीते रविवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे किये गए कार्यों व उनकी विशेष उपलब्धियां को गिनवाते हुए क्षेत्रवाद और जातिवाद करने वाले नेताओं पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान ने जिस तरह से प्रदेश का माहौल बिगाड़ा है उससे प्रदेश के लोगों की जन भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि प्रेमचंद अग्रवाल को अपना इस्तीफा तक देना पड़ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो क्षेत्रवाद या जातिवाद की बात करता है वो ना केवल राज्य निर्माण के लिए अपनी जान गंवाने वाले आंदोलनकारी के साथ अन्याय करता है बल्कि मातृभूमि के खिलाफ भी काम करता है। जो कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कुछ लोगों द्वारा भी जान बूझकर क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top