Connect with us
Uttarakhand news: CM Tirath Rawat increased salary, now 2000 rupees salary of Gram Prahari.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंडः CM तीरथ रावत की प्रदेश के ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात मानदेय बढ़ाकर किया 2000

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंडः CM तीरथ रावत की प्रदेश के ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात मानदेय बढ़ाकर किया 2000

1 min read

Uttarakhand: मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम प्रहरियों (Gram Prahari) को उत्तराखण्ड सरकार ने दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर किया 2000..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है जहां राज्य (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राजस्व ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। यह खबर जहां राजस्व ग्राम प्रहरियों (Gram Prahari) को सूकून देने वाली है वहीं अब उन्हें पुलिस क्षेत्रों के चौकीदारों के समान ही मानदेय भी मिलेगा। इस आदेश के बाद अब उन्हें 2000 रुपये मानदेय मिलेगा। बता दें कि अभी तक राजस्व ग्राम प्रहरियों को मानदेय के रूप में 1200 रूपए मिलते थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियों को भी मंजूरी दे दी है। जिनमें कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोटर मार्गों के निर्माण कार्य के प्रथम चरण के लिए 166.64 लाख रुपये, धारचूला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों के लिए 2084.48 लाख रुपये, तथा बेतालघाट में बिडारी से पोखरा घाट के नवनिर्माण कार्य के लिए 264.75 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
यह भी पढ़ें- पहाड़ में डामरीकरण का वायरल विडियो देख CM तीरथ रावत ने की कार्रवाई, ए‌ई, जेई को किया सस्पेंड

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top