Connect with us
Uttarakhand News: covid curfew extended up to 13 july with new rulues regulations

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: लम्बे समय बाद मिली बड़ी छूट, लेकिन 13 जुलाई तक लागू रहेगा कोविड कर्फ्यू

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: लम्बे समय बाद मिली बड़ी छूट, लेकिन 13 जुलाई तक लागू रहेगा कोविड कर्फ्यू

1 min read

समूचे उत्तराखण्ड में आगामी 13 जुलाई तक जारी रहेगा सख्त कोरोना कर्फ्यू (Covid curfew), कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी विस्तारीकरण की जानकारी..

उत्तराखण्ड सरकार ने बीते 11 म‌ई से समूचे प्रदेश में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू/ लाकडाउन को एक बार फिर आगामी एक सप्ताह तक विस्तारित कर दिया है। हालांकि इस दौरान कोरोना कर्फ्यू में काफी ढील भी राज्य सरकार द्वारा दी गई है। लोगों के लिए बड़ी छूट ये भी है की उन्हे अब मॉल जाने में पाबंदी नही होगी। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना कर्फ्यू (Covid curfew) अब आगामी 13 जुलाई की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान जहां अब शॉपिंग मॉल भी 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे वहीं स्विमिंग पूल और सिनेमा हॉल खोलने पर प्रतिबंध अभी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के बाकी नियम पूर्व की भांति यथावत रहेंगे। यानी दुकानों को खोलने का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ही रहेगा। तथा रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर रीना बनी पुलिस विभाग में डिप्टी एसएसपी

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top