Connect with us
Uttarakhand women self employment scheme

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: धामी सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार में मदद के लिए निकाला नया प्लान…

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: धामी सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार में मदद के लिए निकाला नया प्लान…

1 min read

Uttarakhand women self employment: एकल महिला को स्वरोजगार करने पर मदद हेतु दिया जाएगा सस्ता कर्ज, महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दी जानकारी….

Uttarakhand women self employment
उत्तराखंड की एकल महिलाओं के लिए धामी सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां राज्य की एकल महिला को स्वरोजगार करने पर मदद हेतु सस्ता कर्ज दिया जाएगा । बता दें कि अगली कैबिनेट बैठक में महिला बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा ।इस प्रस्ताव के तहत अधिकतम दो लाख रुपये वाली परियोजना की लागत पर राज्य सरकार की ओर से 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दिए जाने की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें- Good News: मुख्यमंत्री धामी ने युवा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए दिया बड़ा तोहफा

Self employment in uttarakhand
विभागीय मंत्री रेखा आर्या के अनुसार सर्वे के मुताबिक, राज्य में लगभग चार लाख एकल महिलाएं है लेकिन प्रस्तावित योजना में 25 वर्ष से 45 वर्ष तक की एकल महिलाओं को ही शामिल किया जाएगा। ऐसी महिलाओं की कुल संख्या लगभग डेढ़ लाख तक है। बताते चलें कि सहकारी बैंक से 50 हजार से दो लाख रुपये तक की लागत वाली परियोजना पर अधिकतम 75% तक सब्सिडी दी जाएगी तथा शेष 25% धनराशि भी बिना गारंटर के लोन स्वरूप प्रदान की जाएगी। लेकिन इसके लिए स्वरोजगार करने वाली एकल महिला की सालाना आय 72 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। वहीं स्वरोजगार करने वाली एकल महिलाओं में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता व अविवाहित महिलाएं शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: केंद्र सरकार की सिर्फ महिलाओं के लिए लंबे समय बाद बड़ी योजना आप भी उठाएं लाभ

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top