Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun DM Sonika came into action when there was a problem, ordered to seal the record room

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: दिखी गड़बड़ी तो DM सोनिका आई एक्शन में, दिए रिकॉर्ड रूम को सील करने के आदेश

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: दिखी गड़बड़ी तो DM सोनिका आई एक्शन में, दिए रिकॉर्ड रूम को सील करने के आदेश

1 min read

DM Sonika dehradun: दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी के बाद डीएम सोनिका ने लिया एक्शन , रिकॉर्ड रूम को कराया सील

उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों से आए दिन दस्तावेजों में हेराफेरी की खबरें सुनने को मिलती रहती है। वही देहरादून में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अभिलेखों से छेड़छाड़ करने तथा फाइल बदलने के मामले के बाद डीएम सोनिका द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है। बता दे कि डीएम द्वारा देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश तहसील के रिकॉर्ड रूम को सील करवाने के साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही देहरादून के सब रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। एसडीएम व एडीएम की अनुमति के बिना किसी भी कर्मचारी को रिकॉर्ड रूम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।(DM Sonika dehradun)

यह भी पढिए:उत्तराखंड: DM मयूर दीक्षित को कार्यालय में दिखी ऐसी अनियमितताएं सीधे दिए वेतन रोकने के निर्देश

बीते सोमवार को डीएम सोनिका एडीएम रामजीलाल शर्मा के साथ विकासनगर तहसील स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में निरीक्षण के लिए पहुंची।वही एडीएम (प्रशासन) डॉ. एसके बरनवाल ने भी देहरादून सब रजिस्ट्रार ऑफिस का निरीक्षण किया। उनके अनुसार रिकार्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम को सील भी कर दिया गया। बिना एडीएम की अनुमति के कोई भी कर्मचारी ना ही रिकॉर्ड रूम में प्रवेश कर सकेगा ना ही दस्तावेजों को हाथ लगा सकेगा। डीएम के निर्देशानुसार ऋषिकेश और विकासनगर में भी रिकॉर्ड रूम सील कर दिए गए हैं।यह सब कार्यवाई देहरादून के सब रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड रूम से बैनामों की मूल फाइल गायब करने और कई फाइलों में दस्तावेज बदलने के कारण की गई है ।इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी मामले की एसआईटी जांच के आदेश दे दिए गए है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top