Connect with us
Uttarakhand news: dehradun Pithoragah pantnagar flight schedule chnage
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / यात्रीगण ध्यान दें: देहरादून ,पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई सेवा का बदला शेड्यूल

उत्तराखण्ड देहरादून

यात्रीगण ध्यान दें: देहरादून ,पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई सेवा का बदला शेड्यूल

1 min read

Deharadun Pithoragah pantnagar flight: देहरादून ,पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई सेवा का बदला शेड्यूल, जानें क्या है नया समय….

Deharadun Pithoragah pantnagar flight : गौरतलब हो कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से संचालन की अनुमति मिलने के बाद फ्लाई बिग ने बीती दो फरवरी को देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर से हवाई सेवा को शुरू किया था। जिसके चलते उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच संचालित हवाई सेवा से लगभग 12 से 15 घंटे के दूरी मात्र एक डेढ़ घंटे में सिमट गई। इतना ही नहीं बल्कि इस हवाई मार्ग पर नए 19 सीटर एयरक्राफ्ट से हवाई सेवा मुहैया करवाई जा रही है। जिसको 3 साल का और विस्तार मिल गया है। वहीं इसका शुल्क पंतनगर- पिथौरागढ़ के बीच 1999 रुपए से शुरू होकर लगभग 5000 के बीच निर्धारित किया गया है। दरअसल इस हवाई सेवा की अवधि को समाप्त कर कुछ दिनों के लिए बंद किया गया था लेकिन अब इस हवाई सेवा का समय बदलकर नया शेड्यूल तैयार किया गया है। यह हवाई सेवा अब सप्ताह में 6 दिन पुन: संचालित होगी।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की राह होगी काफी सुगम, सड़क चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी

ये रहेगा नया शेड्यूल:-

० विमान देहरादून से सुबह 9.50 बजे उड़ान भरकर 11.05 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा।
०पिथौरागढ़ से 11.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.20 बजे पंतनगर पहुंचेगा।
० पंतनगर से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरकर 13.35 बजे पिथौरागढ़ पहुुंचेगा।
० पिथौरागढ़ से 14.00 बजे वह उड़ान भरकर 15.15 बजे देहरादून पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें- Good news: ऋषिकेश हरिद्वार से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट व शेड्यूल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top