Connect with us
Dehradun To Gumkhal Heli service
सांकेतिक फोटो Dehradun To Gumkhal Heli service

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand News: देहरादून से गुमखाल के लिए शुरू होगी हेली सेवा जानिए किराया….

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand News: देहरादून से गुमखाल के लिए शुरू होगी हेली सेवा जानिए किराया….

1 min read

Dehradun To Gumkhal Heli service: राजधानी देहरादून से गुमखाल के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, ₹2500 होगा किराया              Dehradun To Gumkhal Heli service:  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से पौड़ी जिले के गुमखाल के बीच हेली सेवा जल्द शुरू होने जा रही है जिसके चलते यह सेवा यात्रियों को तेजी से गुमखाल पहुंचाने में मदद करेगी जिसका किराया भी तय कर लिया गया है। इस सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एक नई सुविधा मिलेगी जिसका उद्देश्य प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात को आसान और समय बचाने वाला बनाना है। हेली सेवा के जरिए देहरादून से गुमखाल का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकेगा जबकि सड़क मार्ग से यहाँ पहुँचने के लिए कई घंटे लग जाते हैं। इस हेली सेवा के शुरू होने से राज्य में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को चिकित्सा और शिक्षा के लिए यात्रा करने में आसानी होगी खासकर उन क्षेत्रों में जहां सड़क मार्ग से पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है।

यह भी पढ़े : खुशखबरी: बागेश्वर से हल्द्वानी और देहरादून के लिए शुरू हुई हेली सेवा जानिए किराया

बता दें राजधानी देहरादून से पौड़ी जिले के कोटद्वार के लैंसडाउन क्षेत्र के गुमखाल के लिए जल्द ही हेली सेवा शुरू होने वाली है जिसकी जानकारी दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लैंसडाउन होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को दी है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उन्होंने बताया कि लैंसडाउन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बीते गुरुवार को होटल एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली स्थित आवास पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिला जिसमें उन्होंने लैंसडाउन के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और सुविधाओं को विकसित करने पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने बताया कि गुमखाल के ओडल गांव की भूमि पर हेलीपैड बनाने का कार्य शुरू हो गया है और अब जल्द ही इस हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर उतरने लगेंगे। जिसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने अनुमति दे दी है और अब जॉली ग्रांट से गुमखाल तक हेली सेवा शुरू की जा रही है जिसका किराया ₹2500 होगा। इस उड़ान के तहत नागरिकों की राह और भी आसान हो सकेगी। जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि मरीजों को भी इस सेवा का लाभ भरपूर मात्रा में मिल सकेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top