Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun Vikas Nagar court fire in home for children died

Home / उत्तराखण्ड / Dehradun Fire News: देहरादून घर में लगी भीषण आग 4 बच्चों की गई जिंदगी

उत्तराखण्ड देहरादून

Dehradun Fire News: देहरादून घर में लगी भीषण आग 4 बच्चों की गई जिंदगी

1 min read

Dehradun Fire News देहरादून विकास नगर क्षेत्र में लगी घर में भयानक आग 4 मासूम बच्चों की गई जिंदगी

इस वक्त देहरादून जिले के विकास नगर क्षेत्र से एक बड़ी ह्रदय विदारक खबर सामने आ रही है जहां देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर चार बच्चे फंसे गए और देखते ही देखते मकान के भीतर फंसे चारों बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में फंसी 9 वर्षीय सोनम, 10 वर्षीय रिद्धि, 5 वर्षीय मिष्टी और ढाई वर्षीय सेजल की दम तोड़ चुके थे।(Dehradun Fire News)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है जो कि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बता दें कि घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है। वही इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की आवाज सुनी। जिसके बाद घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top