Connect with us
Dhruv Mahar NDA Pithoragarh
फोटो सोशल मीडिया Dhruv Mahar NDA Pithoragarh

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: पिथौरागढ के ध्रुव सिंह महर बने सेना में अफसर NDA खड़कवासला से हुए पास आउट

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

बधाई: पिथौरागढ के ध्रुव सिंह महर बने सेना में अफसर NDA खड़कवासला से हुए पास आउट

1 min read

Dhruv Mahar NDA Pithoragarh: तीन पीढियों की देश सेवा की परंपरा को आगे बढाते हुए अब पिथौरागढ़ के ध्रुव सिंह महर एनडीए खड़कवासला से हुए पास आउट, बढ़ाया परिजनों का मान…

Dhruv Mahar NDA Pithoragarh: उत्तराखंड के होनहार युवा आज शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेलकूद के क्षेत्र समेत अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपना विशेष योगदान दे रहे हैं जो बेहद सराहनीय और प्रशंसा के काबिल है। इसके साथ ही प्रदेश के युवा अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बलबूते पर आईटीबीपी, सीडीएस, NDA जैसी विषम परीक्षाएं उत्तीर्ण कर सैन्य सेवाओं के उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिजनों का मान बढ़ा रहे है जिनकी काबिलियत पर पूरे प्रदेश को गर्व होता है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे होनहार युवा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष उपलब्धि को हासिल किया हो। आज हम आपको पिथौरागढ़ जिले के सैन्य परिवारों से ताल्लुक रखने वाले ध्रुव सिंह महर से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने एनडीए खड़कवासला से पास आउट होकर सेना में अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: बागेश्वर की अधिकता रौतेला का वनडे क्रिकेट टीम में चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

Dhruv Mahar Indian Army officer बता दें पिथौरागढ़ जिले के बिण गांव के निवासी पूर्व सैनिक वारंट ऑफिसर (वायु सेना) नंदन सिंह मेहर के छोटे पोते ध्रुव सिंह मेहर ने बीते 30 नवंबर को एनडीए खड़कवासला महाराष्ट्र से पास आउट कर लिया है जिसके चलते उनके एनडीए की ट्रेनिंग पूरी हो गई है और वह सेना में अफसर बन गए हैं। बताते चलें 81 वर्षीय नंदन सिंह महर का परिवार तीन पीढ़ियों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। दरअसल पूर्व सैनिक नंदन सिंह के बेटे कर्नल महिपाल सिंह भारतीय थल सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि उनके छोटे बेटे करनपाल सिंह मेहर भारतीय नौसेना में सेवाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि महिपाल सिंह के बड़े बेटे प्रतीक सिंह मेहर भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हैं। जबकि अब उनके छोटे बेटे ध्रुव सिंह मेहर ने भी यहीं विशेष उपलब्धि हासिल कर देश सेवा की पूरी तैयारी कर ली है। महर परिवार की तीनों पीढियां वाकई में उन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है जो अपने बच्चों को सेना में भेजने से कतराते हैं। ध्रुव सिंह की इस विशेष उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- सरिता डोभाल बनी उत्तरकाशी SP, रह चुकी हैं PPS बैच 2005 की अधिकारी….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top