Connect with us
Divyam Chanyal NDA Pithoragarh

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ के दिव्यम एनडीए में चयनित, बढ़ाया प्रदेश का मान, आप भी दीजिए बधाई

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के दिव्यम एनडीए में चयनित, बढ़ाया प्रदेश का मान, आप भी दीजिए बधाई

1 min read

Divyam Chanyal NDA Pithoragarh : मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के रहने वाले दिव्यम चन्याल गुना किटान गांव के रहने वाले हैं दिव्यम, उत्तीर्ण की एनडीए की प्रवेश परीक्षा….

Divyam Chanyal NDA Pithoragarh
राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासतौर पर राज्य के होनहार वाशिंदे हमेशा से ही देश की सेनाओं में सम्मिलित होकर मां भारती की सेवा करना को लालायित रहते हैं। वर्तमान में भी राज्य के प्रतिभावान युवा सैन्यभूमि की इस परम्परा का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए 1) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के रहने वाले दिव्यम चन्याल की, जिनका चयन एनडीए में हो गया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बधाई: खटीमा के मंयक एनडीए में चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान…

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 1 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 9 म‌ई को घोषित कर दिया है। जिसमें गणाई गंगोली तहसील के गुना किटान गांव निवासी दिव्यम चन्याल ने भी सफलता अर्जित की है। बताया गया है कि दिव्यम अब आगामी जुलाई माह में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला में दाखिला लेंगे, जहां से कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत वह भारतीय सेना में अफसर बन जाएंगे। बताते चलें कि दिव्यम चन्याल के पिता सुरेश चन्याल जहां एक व्यापारी हैं वहीं उनकी मां लीला चन्याल एक अध्यापिका है और वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के शिवराज ने एनडीए परीक्षा में देशभर में किया टॉप बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top