Connect with us
Uttarakhand news: DM Sonika Singh audit for Dehradun Dengue Cases

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: मामले का पता लगते ही DM सोनिका आई एक्शन में, चला दिया 4 दिन का महाअभियान

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून: मामले का पता लगते ही DM सोनिका आई एक्शन में, चला दिया 4 दिन का महाअभियान

1 min read

Dehradun dengue cases :देहरादून में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर  चालू हुआ चार दिवसीय महाअभियान सरकार अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है, विशेष कर राजधानी देहरादून में आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या को गंभीर से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है। आपको बता दे यह अभियान देहरादून में 4 दिन तक चलाया जाएगा। जिसमें चिकित्सा अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जन जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दे मंगलवार यानी आज से डेंगू के हॉटस्पॉट इलाकों में अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत स्वास्थ्य, नगर निगम, जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मच्छरों के लारवा नष्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।(Dehradun dengue cases)

यह भी पढ़िए:देहरादून( बिग ब्रेकिंग)- CM धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर…

वहीं इसके अलावा जिन क्षेत्रों में 10 डेंगू के मरीज मिलते हैं, उन प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में रखा जाएगा। वहीं इस जोन में निगरानी भी रखी जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे।दरअसल बीते सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम से संबंधित समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी सोनिका से डेंगू नियंत्रण पर फीडबैक लेकर हॉटस्पॉट इलाकों पर गहन चर्चा की। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सभी विभाग सामूहिक रूप से 4 दिन तक देहरादून में रोकथाम के लिए महाअभियान चलाएंगे। साथ ही जिले में चिकित्सा अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जन जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top