Connect with us
Uttarakhand hospital doctor strike
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / Kolkata Doctor case: उत्तराखण्ड में डाक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान, कई सेवाएं बंद

उत्तराखण्ड देहरादून

Kolkata Doctor case: उत्तराखण्ड में डाक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान, कई सेवाएं बंद

1 min read

Uttarakhand hospital doctor strike : कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ हुए अपराध के चलते आज उत्तराखंड के डॉक्टर 24 घंटे करेंगे कार्य बहिष्कार, ओपीडी सेवाएं भी रहेंगी ठप….

Uttarakhand hospital doctor strike: कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या का विरोध पूरे देशभर में चल रहा है। जिसके चलते कई अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान किया गया है। इसी बीच आज शनिवार को उत्तराखंड के डॉक्टर भी 24 घंटे का कार्य बहिष्कार करने वाले हैं। जिससे अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप रहेंगी जबकि अन्य सेवाएं यथावत रहेंगी।
यह भी पढ़ें- Rishikesh AIIMS doctors strike: ऋषिकेश एम्स के डाक्टर भी गए हड़ताल पर, ओपीडी पंजीकरण में हुआ बदलाव

Kolkata Doctor Rape case: बता दें कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी कर हत्या करने के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। महिला डॉक्टर की इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। इसी बीच उत्तराखंड के डॉक्टरों ने आज शनिवार सुबह 6:00 से रविवार सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटे का कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। सभी अस्पतालों के डॉक्टर ओपीडी और सर्जरी नहीं करेंगे लेकिन पूर्व की भांति इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी। वहीं संघ ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया है जिसमें सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि प्रदेश के जिला उप जिला चिकित्सालय ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे सेवाएं देते हैं मगर रात्रि ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं है इतना ही नहीं बल्कि अस्पताल में ड्यूटी रूम तक नहीं है इसके लिए उचित व्यवस्था की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nurse Rape Case: उत्तराखंड में नर्स से रेप और हत्या, घटी कोलकाता जैसी वारदात…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top