Connect with us
Dharchula Pithoragarh Landslide News Today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: भारी भूस्खलन से पूरी ज्वेलरी शॉप जमीन में हुई दफन वीडियो आई सामने

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: भारी भूस्खलन से पूरी ज्वेलरी शॉप जमीन में हुई दफन वीडियो आई सामने

1 min read

Dharchula Pithoragarh Landslide धारचूला में भारी भूस्खलन से पूरी ज्वेलरी शॉप जमीन में हुई दफन , आर्मी जवानों ने भी मदद

उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जहां सभी जगह भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है वही एक खबर पिथौरागढ़ से सामने आ रही है, जहां धारचूला मल्ली बाजार में अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक ज्वैलरी शॉप पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। एसडीआरएफ एनडीआरएफ , आर्मी व स्थानीय पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए उक्त दुकान के मलबे को हटाकर आवश्यक सामान को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिया गया। इस भूस्खलन के बाद दुकान मालिक का काफी नुकसान हो गया है, लेकिन गनीमत रही कि उस वक्त दुकान में कोई नहीं था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी।( Dharchula Pithoragarh Landslide)

आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व पिथौरागढ़ जिले के धारचूला मैं के झिमीर गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी जिसमें एक वेरी ब्रिज भी नदी में बह गया था।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top